स्लीपर बस से 23 किलो डोडा पोस्त बरामद
पाली के देसूरी थाना पुलिस ने उदयपुर से जोधपुर जा रही एक स्लीपर बस से 23 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। यह कार्रवाई देसूरी क्षेत्र में हरिओम आश्रम के पास की गई।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बस को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बैग से यह अवैध मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि देसूरी नाल का क्षेत्र लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों के लिए एक प्रमुख मार्ग रहा है।

No comments