भगवान को दंडवत प्रणाम, हाथ जोड़ा फिर चढ़ावे के 21 रुपए चुराए
बूंदी जिले के नैनवां क्षेत्र के बाछोला गांव में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। पहले मंदिर की घंटी बजाई, फिर भगवान को 3 बार हाथ जोड़ा, इधर-उधर नजर घुमाई और कोई नहीं दिखा तो चढ़ावे के 21 रुपए कर लिए पार।
यहां स्थित ग्वाला का बालाजी मंदिर में युवक ने चोरी के बाद भगवान को दंडवत प्रणाम भी किया। इसके बाद वहां आए अपने साथी के साथ बातचीत करते हुए मंदिर से निकल गया। यह पूरा घटनाक्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

No comments