सीएम भजनलाल शर्मा ने किया परशुराम ज्ञानपीठ भवन का उद्घाटन, गौ-महाकुंभ में गौसेवा का दिया संदेश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को जयपुर जिले के नसरोवर स्थित विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित श्री परशुराम ज्ञानपीठ 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्चÓ के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
सीएम शर्मा ने श्री देवराहा बाबा गौसेवा परिवार के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गौ-महाकुंभ में उन्होंने सर्वसुखदायिनी परम पूज्य गौ माता का पूजन किया। उन्होंने कहा कि गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए राज्य सरकार कई कल्याणकारी पहल कर रही है।

No comments