Breaking News

इतिहास में पहली बार मानसून से पहले ही झलकने को बेताब राजस्थान का मोरेल बांध


दौसा और सवाई माधोपुर जिले के सैकड़ों गांवों की जीवनरेखा माने जाने वाला एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध मोरेल इस बार अनोखी और चिंताजनक स्थिति में है। लगातार दो वर्षों से मानसून में भरने वाला यह बांध इस वर्ष बारिश शुरू होने से पहले ही लगभग पूरा भर चुका है। 30 फीट 5 इंच क्षमता वाले बांध में जलस्तर 29 फीट 4 इंच तक पहुंच गया है और पानी वेस्ट वेयर को छूने की स्थिति में है। यदि कैचमेंट क्षेत्र में 50 मिमी के आसपास बारिश होती है तो मानसून पूर्व ही बांध पर चादर चल सकती है, जो इतिहास में पहली घटना होगी।

No comments