Breaking News

नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में मॉक ड्रिल:पुलिस ने एग्जाम सेंटर पर किया सर्च


देशभर में कल नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर आज शनिवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर में पुलिस ने मॉक ड्रिल की। अलर्ट मोड़ में आए पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न एग्जाम सेंटर पर सर्च किया गया। प्रशासन की ओर से नकल रोकने के हरसंभव प्रयास के चलते सीसीटीवी व जैमर लगाए गए।
नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में शनिवार को प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। एग्जाम को सफल और पारदर्शी संचालन को लेकर शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

No comments