आंधी से ट्रांसफार्मर, खंभे टूटे:बारिश से मिली राहत, किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद
झुंझुनू के जाखल क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जो पिछले दो दिनों से तेज धूप और लू के कारण परेशान थे। आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
तेज हवाओं के कारण जाखल और आसपास के कई गांवों में पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए थे। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने मिलकर इन पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया। मौसम के इस बदलाव को किसान अच्छी वर्षा के संकेत के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र में समय पर पर्याप्त वर्षा होने की उम्मीद से किसानों में आशा जगी है।

No comments