Breaking News

कार से टक्कर के बाद पलटी बस, 35 लोग घायल; 12 की हालत गंभीर


बिहार में कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 35 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में घायल अधिकांश यात्री मजदूर बताए जा रहे हैं, जो नवादा से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन बजे बस जुराबगंज के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार को बचाने के प्रयास में बस चालक संतुलन खो बैठा और बस हाईवे पर पलट गई।

No comments