जयपुर में मिलावट के खिलाफ सख्ती, 3,640 किलो तेल पर शिकंजा
जयपुर मुहाना मंडी में शुद्ध आहार मिलावट विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. सीएमएचओ जयपुर-द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा सप्लाई किए गए टैगोर ब्रांड और विधि ब्रांड के कुल 3,640 किलो सरसों तेल सीज कर लिया.
टीम ने सैंपल लेने के बाद दोनों ब्रांड के तेल की बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है. टैगोर ब्रांड के 90 टीन, 5 लीटर के 80 प्लास्टिक जार, 2 लीटर के 240 जार, 1 लीटर के 600 जार और आधा लीटर के 480 जार तथा विधि ब्रांड के 22 टीन, 1 लीटर के 120 जार और आधा लीटर के 240 जार सीज किए गए.

No comments