सीमावर्ती गांवों के विकास कार्य संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन
श्रीगंगानगर जिला परिषद सभागार में मंगलवार को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अन्तर्गत जिले के सीमावर्ती क्षेेत्र के गांवों में विकास कार्य करवाने को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहेे। इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला परिषद के परियोजना अधिकारी रमेश मदान को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए रिपोर्ट पेश की तथा रिपोर्ट में रही त्रुटियों को दुरूस्त करने संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

No comments