Breaking News

जमीन के विवाद को लेकर भाई पर हमला


श्रीगंगानगर के लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के चक 3 एलएलजी में स्थित जमीन के विवाद को लेकर एक जने ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपने भाई पर ही हमला कर दिया। जिला सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया।
पुलिस को दिए पर्चा बयान में 59 वर्षीय अंगे्रज सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी 3 एलएलजी ने बताया कि मेरे दो बेटे राजा सिह व जसप्रीत सिंह हैं। जसप्रीत को मेरे भाई छोटे भाई हरदम सिंह ने गोद लिया हुआ था।  हरदम सिंह अब वीना कुमारी ओड राजपूत के साथ रहता है। हरदम सिंह ने जसप्रीत को घर से निकाल दिया और अपनी जमीन वीना कुमारी के नाम करवा दी। 

No comments