Breaking News

आप जिलाध्यक्ष चड्ढा ने पद संभाला


श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक चड्ढा ने मंगलवार को पद संभाल लिया। इससे पहले पंचायती धर्मशाला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान सह प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज ने चड्ढा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चड्ढा ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में पार्टी सक्रिय भूमिका निभाएगी। 

No comments