Breaking News

घर में सो रहे परिवार पर हमला


हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हांसलिया में स्थित अपने घर में सो रहे परिवार पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। परिवार ने कमरों में कैद होकर जान बचाई। हमलावरों ने दरवाजों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करके क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय अमनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि 7 जून को रात्रि 11 बजे पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान चंदो देवी गोविंद, रणवीर, नंदकिशोर, महेन्द्र बावरी, सुखमन्द्र बावरी, देवराज बावरी निवासी हासंलिया व 30-40 लोग धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस गये। 

No comments