दो युवक, एक नाबालिगा लापता
श्रीगंगानगर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र से दो युवक व एक नाबालिग लड़की लापता हो गये। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाबा दीप सिंह कॉलोनी से 23 वर्षीय विवेक सोनी पुत्र अनूप सोनी कहीं चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी थाना क्षेत्र के गांव 12 जैड से मनोज स्वामी कहीं लापता हो गया। वह बाहर घूमने का बोल कर घर से निकला था, जो वापिस लौट कर नहीं आया।

No comments