Breaking News

फर्जी तरीके से लिया फूड सेफ्टी लाइसेंस सीएमएचओ ने किया निरस्त


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर ने फर्जी तरीके से लाइसेंस लेने वाले व्यवसायी का फूड सेफ्टी एंड स्टेंडड्र्स ऑन लाइसेंस निरस्त कर दिया है। व्यवसायी सेफुद्दीन जाकिर हुसैन कनोड़वाला फर्जी तरीके से लाइसेंस प्राप्त कर उदयपुर के प्रतिष्ठित उपकार नाम से मसाले तैयार कर बेच रहा था। जबकि जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वर्ष 1972 से इसके मालिक कुतुबुद्दीन कनोड़वाला हैं जिनके पास उपकार नाम से वैध लाइसेंस हैं।
सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि व्यवसायी सेफुद्दीन जाकिर हुसैन कानोड़वाला ने लाइसेंस के लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर विभाग को गुमराह करने की कोशिश की।

No comments