चक केरा के ग्रामीणों ने जिला परिषद एसीईओ को दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर के सादुलशहर तहसील क्षेत्र के चक केरा के गुरुद्वारा साहिब के पश्चिम में स्थित सार्वजनिक जगह को पार्किंग स्थल घोषित करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला परिषद के एसीओ हरीराम चौहान को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि पंचायत रिकॉर्ड में उक्त जगह सार्वजनिक पार्किंग प्रयोजन के लिए दर्ज नहीं है, इसलिए अन्य जन उपयोगी सेवाओं व सुविधाओं के लिए सरकार से बजट में धनराशि व अनुदान आदि प्राप्त करने में कानूनी रूकावट आ रही है।

No comments