गिरिराज की परिक्रमा कर लौट रहा था परिवार, अचानक चालक को आई झपकी
भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के गांव सुखावली के पास आज शनिवार सुबह गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर मोरा से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है, जबकि चार को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार हिंडौन के हारेता गांव निवासी एक परिवार गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके अपनी कार से घर लौट रहा था। सुखावली से आगे निकलते समय सुबह चालक को नींद की झपकी आ गई।

No comments