पंक्चर बनाने वाले को मिला 100 करोड़ का समन
यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के रहने वाले एक पंक्चर बनाने वाले दुकानदार के नाम से 100 करोड़ टर्नओवर का सीजीएसटी का समन आया है। समन देखते ही दुकानदार राज प्रजापति के होश उड़ गए। वहीं, जांच करने पहुंचे अधिकारी भी दंग रह गए। उधर, इस मामले की तहरीर मिलने के बाद गोरखपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पीडि़त के अनुसार, उसे 2024 में बहन की शादी के लिए पैसे की जरूरत थी। ऐसे में गांव के एक व्यक्ति से उधार पैसे लिए थे। उस व्यक्ति ने रुपये दिलाने के नाम पर आधार, पैन कार्ड लेने के साथ दो बार वीडियो बनाकर हस्ताक्षर कराया।

No comments