Breaking News

स्वच्छता रैंकिंग की तैयारी, 2 दिन में सफाई के आदेश


उदयपुर शहर में स्वच्छता रैंकिंग को लेकर नगर निगम की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने आज शनिवार को वार्ड नंबर 49 और 61 का अचानक दौरा किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान शक्तिनगर इलाके में सफाई कर्मचारी तो काम करते हुए मिले, लेकिन वहां के रहने वाले लोग नालियों की हालत देखकर नाराज नजर आए।
लोगों ने नालियों के जाम होने और गंदगी की बड़ी समस्या सामने रखी। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर ही मौजूद टीम को अल्टीमेटम दिया कि 2 दिन के भीतर क्षेत्र की सभी नालियों को सही से साफ किया जाए।


No comments