Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्यास


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान में जगह-जगह आज शनिवार को योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु के साथ अपने आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लिए योग को आधार बताया और नागरिकों से राज्यभर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 

No comments