डॉक्टर के अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर महिला को ठगा:खाते से 5.80 लाख रुपए निकाले
अजमेर में गूगल पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट नंबर सर्च करना एक परिवार को भारी पड़ गया। नसीराबाद सिटी निवासी महिला से साइबर ठगों ने फर्जी डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर ऐप डाउनलोड करवाया।
इसके बाद लिंक पर फॉर्म भरवाया और ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब एक घंटे के भीतर 5 लाख 80 हजार रुपए पार कर दिए। घटना के बाद परिवार ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

No comments