Breaking News

जैसलमेर में पोलियो के खिलाफ निकली जागरूकता रैली


जैसलमेर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रविवार, 28 जून को होने वाले मुख्य टीकाकरण दिवस से पहले शनिवार को शहर में एक बड़ी जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने गड़ीसर चौराहे से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना था ताकि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। 

No comments