रात में धमाके से हिली दीवारें, बर्तन गिरे:कन्वेंशन सेंटर की पहाड़ी तोडऩे के लिए किए ब्लास्ट
अजमेर के पंचशील सेक्टर-सी में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के लिए पहाड़ी तोडऩे के लिए रात 15 से ज्यादा बारूद के टोटों से ब्लास्ट किए गए। धमाके इतने तेज थे कि उनकी आवाज 700 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद चट्टानों के पत्थर दूर-दूर तक जा गिरे।
एक के बाद एक हुए धमाकों से आसपास के मकानों की दीवारें हिल गईं और घरों में रखे बर्तन तक गिर गए। लोगों को पहले लगा कि भूकंप आ गया है। घबराकर कई परिवार घरों से बाहर निकल आए।

No comments