सरदारशहर-बीकानेर मार्ग पर एक महीने से जलभराव
सरदारशहर-बीकानेर मुख्य मार्ग पर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले एक माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और अब तक कई वाहन गड्ढों के कारण असंतुलित होकर पलट चुके हैं।
कृषि उपज मंडी के पास हरा चारा केंद्र गौशाला समिति के सामने मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। हादसों की आशंका के कारण सरदारशहर से बीकानेर आने-जाने वाले अधिकांश वाहन मुख्य सड़क छोड़कर रीको इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

No comments