Breaking News

प्रसूताओं की मौत मामला - इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द


राजस्थान के कोटा, बीकानेर और जोधपुर में प्रसूताओं की मौत के होने के पीछे जिस इंजेक्शन के उपयोग को कारण बताया जा रहा है, उस इंजेक्शन का निर्माण करने वाली कंपनी के लाइसेंस को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रद्द कर दिया है।
राजस्थान के कोटा में हुई घटना के बाद जब राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने वहां मौजूद तमाम दवाईयों, इंजेक्शन और सर्जिकल आइटम की जांच की। इसकी रिपोर्ट में मैसर्स जैक्सन लेबोरेट्रीज प्रा.लि. अमृतसर (पंजाब) का इंजेक्शन का सैंपल जांच में फेल मिला।

No comments