Breaking News

रिफाइनरी उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखेगा पूरा राजस्थान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम को राज्यव्यापी आयोजन बनाने की तैयारी है। पचपदरा में भले ही बड़ी सभा नहीं होगी, लेकिन हर जिले के लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायतों, नगरपालिकाओं और जिला मुख्यालयों पर दिखाने के लिए व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।
इस तरह राज्य के लाखों लोगों को इस कार्यक्रम से जोडऩे पर जोर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की शुरुआत होना गर्व का क्षण है।

No comments