Breaking News

जयपुर में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूट, लाखों के गहने ले गया; मंदिर से लौट रही थीं


जयपुर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।
इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

No comments