Breaking News

10 जून को मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड


भारतीय संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा 'महा-रिकॉर्डÓ बनाने जा रहे हैं, जिसने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दशकों पुराने कीर्तिमान को भी पीछे छोड़ दिया है। 10 जून को मोदी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले देश के पहले राजनेता बन जाएंगे।
नरेंद्र मोदी, जिन्होंने 26 मई, 2014 को कार्यभार संभाला था, वह 10 जून को 4399 दिन पूरे कर लेंगे और नेहरू से आगे निकल जाएंगे। इससे पहले वे इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पहले ही पार कर चुके हैं।

No comments