Breaking News

पिकअप से अवैध विस्फोटक सामान बरामद


अजमेर के सावर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में जिलेटिन छड़ें, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर और डेटोनेटर जब्त किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील और पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के करीबी पर्यवेक्षण में सावर थानाधिकारी राधेश्याम जाट के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

No comments