दून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार
उत्तराखंड के दून पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव में चेकिंग के दौरान राजस्थान के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में सघन अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर पुलिस की नाकेबंदी और सघन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने बैरियर में टक्कर मारते हुए वाहन को तेजी से सेलाकुई की ओर भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा शुरू किया।

No comments