Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में 11 एमडब्ल्यूएम सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल एक युवक को श्रीगंगानगर व एक युवक को बीकानेर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव अराईयांवाली निवासी 58 वर्षीय लालचंद मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरा भतीजा प्रशांत कुमार पुत्र मोहनलाल, अशोक कुमार पुत्र पालाराम व बाइक चालक महिपाल पुत्र चेतराम रावतसर से गांव अराईयांवाली आ रहे थे। वहां अज्ञात वाहन चालक ने अचानक 11 एमडब्ल्यूएम सड़क पर वाहन को मोड़ दिया। इससे बाइक सवार तीनों दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

No comments