Breaking News

दो बाइकों में भिड़न्त, एक की मौत, दो घायल


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव कानौर के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक जने की मौत हो गई, जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अनुसार गांव सरदारपुरा खर्था निवासी जगदीश जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई श्योचंद सूरतगढ़ थर्मल प्लांट में मेंटेंनेस काम करता है। 
वह बाइक पर ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक लेकर गांव कानौर से चलते ही सड़क आम पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में श्योचंद व सामने वाली बाइक पर सवार संदीप व उसका साथी संदीप पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी ठेठार घायल हो गये। 

No comments