Breaking News

जिला अस्पताल में चिकित्सा का नया अध्याय, पहली मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी सफल


श्रीगंगानगर जिला अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी के तहत पहली सफल रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर नया इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ अब श्रीगंगानगर और आसपास के मरीजों को स्पाइन सर्जरी के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
महियांवाली निवासी 35 वर्षीय कृष्णा पिछले 7-8 महीनों से कमर और पैर के असहनीय दर्द से पीडि़त थीं। दर्द इतना बढ़ गया था कि उनका सामान्य रूप से चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। 

No comments