दो बाइकों में टक्कर, एक युवती घायल
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र में कोडा चौक के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 13 निवासी मुस्कान पुत्री राधेश्याम चौधरी मुसलमान ने पर्चा बयान दिया कि वह अपने भाई असलम व भाई के दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी। कोडा चौक के निकट बाइक चालक असत अली ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी।

No comments