जनसमस्याओं को लेकर माकपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रायसिंहनगर में विभिन्न जनसमस्याओं एवं कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सोमवार को माकपा के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, बंद पड़े मनरेगा कार्य शुरू करने, मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी पूनम चंद को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

No comments