रेशु गुप्ता के लिए योगी सरकार से सुरक्षा-पुनर्वास की मांग
जयपुर के जगतपुरा में मुख्यमंत्री के वीआईपी काफिले के लिए रास्ता खाली कराने के दौरान मोमोज वेंडर रेशु गुप्ता के झुलसने का मामला अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। रेशु के मूल निवास अंबेडकर नगर होने के कारण यूपी के विभिन्न संगठन उनके समर्थन में उतर आए हैं। रेहड़ी-पटरी संचालक राष्ट्रीय संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर पीडि़ता की सुरक्षा, पुनर्वास और सम्मानजनक रोजगार की मांग की है।
पत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से आग्रह किया गया है कि वे इस अमानवीय घटना का स्वत: संज्ञान लें और पीडि़ता के पुनर्वास, सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

No comments