Breaking News

मंडी में 1.055 किलो चरस के साथ राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार


स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए चरस के पांच पैकेट बरामद हुए। बरामद चरस का कुल वजन 1.055 किलोग्राम पाया गया। कार में सवार चारों आरोपियों की पहचान चालक आशीष कुमार, वीरेन्द्र कुमार, जैकी तथा प्रमोद, सभी निवासी झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है। 

No comments