उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वदेशी 'गगनÓ नेविगेशन सिस्टम से उतरा प्लेन
देश में पहली बार किसी बड़े कॉमर्शियल जेट को ग्राउंड से रेडियो सिग्नल भेजे बिना सीधे सैटेलाइट सिग्नल्स की मदद से सुरक्षित उतारने का सफल ट्रायल कर लिया गया है। यह ट्रायल उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतारा गया। अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित लैंड कर सकेंगे।
हालांकि इंडिगो ने 2022 में छोटे टीआर विमानों पर इसका परीक्षण किया था, लेकिन बड़े कॉमर्शियल जेट के साथ देश में यह पहला सफल ट्रायल है। उदयपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण की टीम इस अभियान में जुटी थी, लेकिन अधिकृत तौर पर उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

No comments