सूरतगढ़ थर्मल में हादसा, कोल हैंडलिंग प्लांट के बंकर से श्रमिक की गिरने से मौत
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल में सुपर क्रिटिकल थर्मल परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। परियोजना की तीसरी-चौथी इकाई के बंकर से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परियोजना परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर परियोजना प्रशासन के अधिकारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और थर्मल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। श्रमिक नेताओं ने परियोजना प्रशासन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार परियोजना की तीसरी एवं चौथी इकाई के बंकर से गिरने के कारण श्रमिक अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश रैगर की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments