राजस्थान के क्रूड उत्पादन में भारी गिरावट, अब आयातित क्रूड से चलेगी पचपदरा रिफाइनरी
80 हजार करोड़ की लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी की परिकल्पना प्रदेश के अपने कच्चे तेल के दम पर की गई थी, लेकिन रिफाइनरी के संचालन से पहले ही तस्वीर बदल गई है। जिस समय इसकी योजना बनी थी, तब राजस्थान में करीब 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्रूड का उत्पादन हो रहा था। अब उत्पादन घटकर करीब 1.5 एमएमटीपीए रह गया है। ऐसे में 9 एमएमटीपीए क्षमता वाली रिफाइनरी में प्रदेश का क्रूड अधिकतम 2.5 एमएमटीपीए तक ही उपयोग हो सकेगा, जबकि 7.5 तेल अरब समेत अन्य देशों से मंगाना पड़ेगा।

No comments