बाबू महाराज मंदिर से 150 पीतल के घंटे चोरी
धौलपुर के बसेड़ी क्षेत्र स्थित नोनेरा पृथ्वी सिंह गांव के पास पार्वती नदी के बीहड़ों में बने प्राचीन बाबू महाराज मंदिर से चोरों ने लगभग 150 पीतल के घंटे चुरा लिए। चोरी हुए घंटों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
मंदिर के पुजारी पूरन गोस्वामी के अनुसार वे रात में मंदिर परिसर स्थित अपने कमरे में सोए थे। सुबह करीब 4 बजे जब वे पूजा और आरती के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर में लगे पीतल के घंटे गायब थे। चोरी का पता चलते ही उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

No comments