Breaking News

कपड़े की दुकान में लगी आग:25 लाख का सामान जला


भरतपुर के बयाना कस्बे की चूड़ी वाली गली में मंगलवार देर रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखा करीब 20 से 25 लाख रुपये का कपड़ों का स्टॉक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
रात करीब 1:10 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदार का फोन आया, जिसने बताया कि उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही दूल्हेराम मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही लोगों की भारी भीड़ जमा थी।

No comments