Breaking News

गेहूं लोडिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों, ड्राइवरों का विरोध


एफसीआई आगार धौलपुर में गेहूं लोडिंग व्यवस्था को लेकर ठेकेदारों और ट्रक ड्राइवरों ने विरोध जताया है। उनका आरोप है कि गेहूं की बोरियों की लोडिंग निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार नहीं की जा रही है, जिससे परिवहन के दौरान दुर्घटना और माल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
ठेकेदार प्रवीण ने बताया कि कई बार ट्रकों के भीतर पर्याप्त जगह उपलब्ध होने के बावजूद, गेहूं की बोरियां ट्रक के ऊपरी हिस्से पर रख दी जाती हैं। अंदर का हिस्सा पूरी तरह नहीं भरा जाता, जिससे रास्ते में बोरियों के गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

No comments