Breaking News

भजनलाल ने की गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सामान्य श्रद्धालु की तरह 'सात दंडवतीÓ लगाकर ब्रज की पावन धरा पर आराध्य देव गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा की और इस दौरान परिक्रमा मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इससे पहले शर्मा ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और इसके बाद परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। 

No comments