आग की घटना के बाद फिर तैयार हुई पचपदरा रिफाइनरी
पचपदरा रिफाइनरी की सीडीयू यूनिट में लगी आग के बाद इसकी मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रायल और सुरक्षा मानकों के परीक्षण के बाद इसके उद्घाटन की तिथि तय हो सकती है। इस बार बड़ी सभा का आयोजन होगा या नहीं इसको लेकर असमंजश की स्थिति बनी हुई है।
पचपदरा रिफाइनरी में 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम तय था। अचानक 20 अप्रैल को सीडीयू-वीडीयू यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई थी।

No comments