Breaking News

विश्व साइकिल दिवस पर टूर डे गंगानगर ग्रुप ने की 25 किमी साइकिल यात्रा


विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर टूर डे गंगानगर ग्रुप के सदस्यों ने करीब 25 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. महेश माहेश्वरी ने किया।
इस दौरान डॉ. माहेश्वरी ने बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित साइकिलिंग को आवश्यक बताते हुए राजस्थान के राजकीय वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

No comments