Breaking News

नाली बेड में पानी छोडऩे का कई किसानों ने किया विरोध


रंगमहल एस्केप से नाली बेड में बुधवार को कई किसानों के विरोध के चलते पानी नहीं छोड़ा जा सका। जल संसाधन विभाग के अधिकारी विरोध कर रहे लोगों से समझाइश कर रहे हैं। 
 जानकारी के अनुसार रंगमल एस्केप ए-8 से नाली बेड में 500 क्यूसेक पानी छोडऩे की जल संसाधन विभाग ने तैयारी कर रखी है। इसकी जानकारी मिलते ही कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जल संसाधन उत्तर हनुमानगढ़ के चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी का कहना है कि समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नाली बेड में पानी छोडऩे से किसी को नुकसान नहीं होगा।

No comments