काश्तकारों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने पर की चर्चा
श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सर्किट हाउस के नजदीक स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में जल संसाधन गंगनहर (रेगुलेशन खंड) के अभियंता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में रेगुलेशन खंड की समस्त नहरों को वरीयता के अनुसार चलाकर किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने पर चर्चा की गई। साथ जिन किसानों की पिछली बार सिंचाई बारी पिटी थी उसकी भरपाई करने की मांग की गई। इस दौरान गन्ना किसान सहित अन्य काश्तकार भी मौजूद रहे।
No comments