Breaking News

जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू


जयपुर के नंदपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नूरानी मस्जिद को सील कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. जयपुर विकास प्राधिकरण  द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थायी रोक लगा दी है, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर से जगतपुरा को जोडऩे वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से प्रस्तावित है. इस परियोजना के तहत नंदपुरी अंडरपास के समीप रेलवे लाइन के साथ बनी सड़क को वर्तमान 25 से 30 फीट चौड़ाई से बढ़ाकर 80 फीट तक विकसित किया जाना है. 

No comments