Breaking News

राजस्थान पुलिस का महा-अभियान, दो दिन में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई




राजस्थान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और वीआईपी संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेशभर में विशेष महा-अभियान छेड़ रखा है. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के पांचवें और छठे दिन राज्य के सभी जिलों में व्यापक नाकाबंदी और वाहन जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें मात्र दो दिनों के भीतर 16,656 वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई.
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़कों पर कानून का राज स्थापित करना तथा आमजन के लिए सुरक्षित यातायात वातावरण सुनिश्चित करना है. 

No comments