शेयर बाजार में हाहाकार जारी, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 286 अंक लुढ़का
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 800 अंकों की कमजोरी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 23,100 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। जबकि एनएसई निफ्टी 50 करीब 286 अंक टूटकर 23,080 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार भारी दबाव में खुला और प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

No comments